27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता

---Advertisement---

अनूपपुर 27 अक्टूबर 2026/ मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा उन्नत देशी नस्ल की गायों के संवर्धन, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रदेश के 208 चयनित वृंदावन ग्रामों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अनूपपुर जिले के ग्राम दार सागर, कैल्हरी एवं अमगंवा को शामिल किया गया है।
प्रतियोगिता में सभी वर्गों के पशुपालक भाग ले सकेंगे। इसके लिए गाय का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन न्यूनतम 6 लीटर होना आवश्यक है। योजना के तहत उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक गायों के पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

योजना का उद्देश्य गिर, साहिवाल सहित अन्य उन्नत देशी नस्लों की गायों के पालन को प्रोत्साहित करना, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा पशुपालकों की आय बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment