अमरकंटक के श्री यंत्र महामेरू शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन 

---Advertisement---
  • पूर्णाहुति में उमड़े हजारों श्रद्धालु , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन कर परिवार को किया गया सम्मान

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के सोनमुड़ा रोड स्थित श्री यंत्र महामेरू शक्तिपीठ में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ समापन बाद हुआ विशाल भंडारा । इस अवसर पर आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के समापन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया , जिसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे परिवारों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित कर उनके पूर्वजों के बलिदान को नमन किया गया ।

महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 3 बजे से यज्ञ मंडप पूजन , वैदिक अनुष्ठान , प्राण-प्रतिष्ठा संबंधी विधियां , महाकुंभ अभिषेक और दीप आराधना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए । इसके बाद विधिवत पूर्णाहुति की गई । बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया । पूरे शक्तिपीठ परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा ।

स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों के सदस्य शामिल हुए । कार्यक्रम शक्तिपीठ के संस्थापक एवं अध्यक्ष के तत्वावधान में स्वामी शरदपुरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ । इस दौरान परिवारों के उत्तराधिकारियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया ।
सम्मेलन में वर्ष 1857 से 1947 तक चले स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों के त्याग , साहस और बलिदान को याद किया गया । वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का योगदान देश की अमूल्य धरोहर है । उनकी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभक्ति की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है । इस अवसर पर परिवारों के सदस्यों ने अपने पूर्वजों से जुड़े संस्मरण भी साझा किए ।

विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

सम्मेलन में चंद्रप्रकाश बाजपेई पूर्व विधायक सीपत छत्तीसगढ़ एवं समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक चन्द्रसोरिया , मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी , संयोजक आदित्य रघुवंशी , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता तथा उषा किरण बाजपेई, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

इसके अलावा अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी , रामसजीवन गौतम , प्रदीप मिश्रा , धनंजय तिवारी , सोमू दुबे , अंजय तिवारी , शैलेंद्र द्विवेदी , नीरज दुबे सहित अन्य लोगों ने सहभागिता निभाई ।

धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति और शहीद परिवारों के सम्मान के साथ आयोजन का समापन हुआ । अंत में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया । अमरकंटक की पावन धरा पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आध्यात्मिक आस्था के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने तथा उनकी विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment