अनूपपुर 24 अक्टूबर 2026/ वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समितियों द्वारा अमान्य किए गए जिले के 443 दावों की अपील सुनवाई के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। सुनवाई कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 05 में प्रातः 11 बजे से होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कोतमा एवं अनूपपुर उपखण्ड की सुनवाई 27 अक्टूबर, जैतहरी की 27 एवं 28 अक्टूबर तथा पुष्पराजगढ़ की 29, 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
सुनवाई में शामिल होने वाले हितग्राहियों को 13 दिसंबर 2005 के पूर्व वन भूमि पर कब्जे के साक्ष्य, जैसे वन विभाग द्वारा किए गए जुर्माने की रसीद, मतदाता पहचान पत्र, संपत्ति कर की रसीद अथवा अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।
संबंधित हितग्राही निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग, अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 05 में उपस्थित होकर अपनी अपील की सुनवाई में भाग लें।







































































