भालूमाड़ा पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 12 वारंटी गिरफ्तार, 7 स्थाई और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील

---Advertisement---

भालूमाड़ा पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 12 वारंटी गिरफ्तार, 7 स्थाई और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील

विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों पर कार्रवाई, न्यायालय में पेश किए गए सभी वारंटी

भालूमाड़ा। फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए भालूमाड़ा पुलिस ने 16 अक्टूबर की रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 स्थाई गिरफ्तारी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 12 वारंटों की तामील की। सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राधिका भगत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।

जुआ, मारपीट, दहेज प्रताड़ना और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, जुआ अधिनियम के मामले में अमित मिश्रा (34), निवासी ग्राम हर्री, थाना रामनगर और रामनरेश द्विवेदी (30), निवासी ग्राम सेमरा, थाना रामनगर के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। दोनों को गिरफ्तार कर वारंट की तामील की गई।

इसी तरह मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मामले में प्रदीप कुमार केवट (35), निवासी ग्राम बाड़ीखार, थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार किया गया। वहीं दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण में जितेन्द्र कुमार मिश्रा (62) और विकास कुमार मिश्रा (24), निवासी राघवराम नगर कॉलोनी, थाना बिछिया, जिला रीवा के विरुद्ध जारी स्थाई वारंटों की तामील की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में रामप्रसाद उर्फ रामू पटेल (26), निवासी मझौली चौकी क्षेत्र, केशवाही, जिला शहडोल के विरुद्ध जारी स्थाई वारंट पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा चोरी, चोरी की संपत्ति रखने, शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं से जुड़े प्रकरण में विनोद बैगा (26), निवासी बंसीटोला बदरा को भी गिरफ्तार किया गया।

पांच गिरफ्तारी वारंटों पर भी पुलिस की कार्रवाई

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पांच गिरफ्तारी वारंटों की भी तामील की। इनमें छेड़छाड़ और धमकी से जुड़े मामले में राजेश कुमार केवट (33), निवासी जमुना, थाना भालूमाड़ा शामिल हैं। सड़क दुर्घटना में लापरवाही से संबंधित प्रकरण में कलम उर्फ श्यामलाल (45), निवासी हालो ब्लॉक भालूमाड़ा को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता से संबंधित प्रकरण में भारत सिंह गोंड (31), निवासी गंभीरवाटोला, थाना भालूमाड़ा के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील की गई। वहीं चुकान निवासी मुकेश और सरोधन अगरिया के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंटों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी कुल 12 वारंटों की तामील कर संबंधित आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

थाना प्रभारी राधिका भगत के नेतृत्व में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी राधिका भगत के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में चन्द्रहास बांधेकर, अमित घारु, कृपाल सिंह, सत्यभान सिंह, विवेक त्रिपाठी, शुभम तिवारी, प्रवीण भगत, देवेन्द्र सिंह और ज्योति मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भालूमाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से न्यायालयीन वारंटों की तामील में तेजी आई है। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की तलाश और न्यायालयीन आदेशों के पालन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment