अनूपपुर 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पखवाड़े में नवांकुर संस्था सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था द्वारा सरस्वती शिशु विद्यालय, बिजुरी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिजुरी एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 1100 लोगों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
इस दौरान नागरिकों को आंखों की नियमित जांच, उचित देखभाल एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सरमन साकेत, विद्यालय के प्राचार्य श्री बृज किशोर शर्मा, प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र पटेल, नवांकुर संस्था सारथी के अध्यक्ष श्री निखिल कुमार, सह-सचिव श्री प्रयाग पाण्डेय एवं परामर्शदाता श्रीमती सरिता त्रिपाठी जनप्रतिनिधि श्रीमती सपना दीपक मौर्य सहित विद्यार्थी, संस्था के कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।




































































