जैतहरी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

---Advertisement---

जैतहरी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार, 5.02 लाख रुपये का मशरूका जब्त

अनूपपुर। जैतहरी थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली उमरिया घाट, गूजर नाला एवं तिपान नदी क्षेत्र से रेत लोड कर खूंटाटोला की ओर आ रहा है।

सूचना की पुष्टि एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने खूंटाटोला तिराहे के आगे चोलना रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान सामने से बिना नंबर का नीले रंग का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से लदा हुआ आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की तो उसमें करीब 2 घन मीटर रेत लोड मिली। पुलिस ने बिना नंबर के न्यू हॉलैंड 3037 ट्रैक्टर, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये तथा ट्रॉली में लोड रेत, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये है, को जब्त कर लिया। कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत 5 लाख 2 हजार रुपये बताई गई है।

जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत को थाना जैतहरी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, जेपीएच तिर्की और संजय लोधी की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment