अनूपपुर 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र गोगा, सेक्टर गिरारी, परियोजना पुष्पराजगढ़ में किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं हितग्राहियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं गतिविधियों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।



































































