एनसीएल की अन्तरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शानदार आगाज
13 टीमों के 131 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, 7 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता
सिंगरौली। एनसीएल अन्तरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को झिंगुरदा परियोजना में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से 13 टीमों के कुल 131 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप के साथ एकल, युगल, वरिष्ठ वर्ग, सुपर वरिष्ठ वर्ग तथा महिला वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शुभारंभ अवसर पर झिंगुरदा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक असीम बाग, परियोजना जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के पहले दिन ककरी और एनएससी के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जबकि दूसरा मैच अमलोरी और सीडब्ल्यूएस के बीच हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला निगाही और मुख्यालय की टीमों के बीच खेला जाएगा।
एनसीएल द्वारा कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न अन्तरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन सहित कई खेल शामिल हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बेहतर करने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करना है।


































































