अमरकंटक के कल्याणिका महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा  विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी

---Advertisement---

अमरकंटक के कल्याणिका महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा 

विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में जन सेवा अभियान के अंतर्गत कल्याणिका महाविद्यालय में जन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक के डॉ. शशांक परस्ते , डॉ. रानू सारीवान एवं मेडिकल टीम ने छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया ।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष पाठक ने भी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर स्वस्थ दिनचर्या , संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी । श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज की आधारशिला हैं तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया । शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस कुशवाहा , शिक्षक ब्रजेश मिश्रा सहित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment