मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज में अधिकारी दे रहे हैं हितग्राहियों को गाली – सरपंच, सचिव से लेकर रोजगार सहायक और जनपद सीईओ तक बना रहे सीएम हेल्पलाइन कटवाने का दबाव

---Advertisement---

मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज में अधिकारी दे रहे हैं हितग्राहियों को गाली – सरपंच, सचिव से लेकर रोजगार सहायक और जनपद सीईओ तक बना रहे सीएम हेल्पलाइन कटवाने का दबाव

जैतहरी (जिला अनूपपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राज में अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। आलम यह है कि अब सरपंच, सचिव से लेकर रोजगार सहायक और जनपद सीईओ तक हितग्राहियों को गाली-गलौज कर रहे हैं और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवाने का दबाव बना रहे हैं। ताजा मामला *जनपद पंचायत जैतहरी* का है।

*सीएम हेल्पलाइन कटवाने को लेकर हितग्राही ने जनपद सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए*

जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पर एक हितग्राही ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हितग्राही *शिव कुमार रजक* का आरोप है कि सीईओ ने नोटिस देकर उसे अपने कार्यालय बुलाया और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को समाप्त कराने के लिए दबाव बनाया।

हितग्राही के अनुसार, उसने सीईओ से कहा कि जब तक उसके खाते में राशि नहीं आएगी, तब तक वह न तो शिकायत में दिया गया ओटीपी देगा और न ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायत कटवाएगा। आरोप है कि इसके बाद सीईओ ने अपने कर्मचारियों को बुलाकर कार्यालय का दरवाजा बंद करवा दिया तथा उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।

हितग्राही का कहना है कि किसी तरह उसने दरवाजा खुलवाया और अपनी जान बचाते हुए वहां से बाहर निकल गया। घटना के संबंध में हितग्राही ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि मोहन सरकार में *सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक से लेकर जनपद सीईओ तक सब मिलकर हितग्राहियों का शोषण कर रहे हैं।* जो भी हितग्राही अपनी राशि के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत करता है, उसी को कार्यालय बुलाकर धमकाया जाता है और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाता है।

इस पूरे मामले ने जनपद पंचायत जैतहरी के भ्रष्टाचार और अधिकारियों की गुंडागर्दी की पोल खोल कर रख दी है।

 

–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment