आईजीएनटीयू के छात्रावासों में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम

---Advertisement---

आईजीएनटीयू के छात्रावासों में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विभिन्न छात्रावासों में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों तथा यूजीसी एवं विश्वविद्यालय के एंटी-रैगिंग नियमों की जानकारी दी गई

गोविंद गुरु बालक छात्रावास, न्यू बालक छात्रावास, रानी दुर्गावती बालिका छात्रावास एवं ओबीसी बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रमों में एंटी-रैगिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को रैगिंग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दबाव, अभद्र भाषा का प्रयोग एवं किसी तरह का उत्पीड़न रैगिंग की श्रेणी में आता है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय एवं यूजीसी के नियमों का पालन करने तथा परिसर में अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। गोविंद गुरु बालक छात्रावास में प्रो. राघवेन्द्र मिश्रा तथा न्यू बालक छात्रावास में प्रो. शिव कुमार मिश्रा ने रैगिंग के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसके गंभीर परिणामों के प्रति सचेत किया

उन्होंने विद्यार्थियों से रैगिंग से दूर रहकर अपनी शिक्षा और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। रानी दुर्गावती बालिका छात्रावास में एंटी-रैगिंग समिति के सचिव डॉ. शिवाजी चौधरी ने रैगिंग को गंभीर एवं अक्षम्य कृत्य बताते हुए विद्यार्थियों को इसके प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं ओबीसी बालिका छात्रावास में डॉ. अमित सोनी एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन ने भी विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया

कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने एंटी-रैगिंग से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर प्रो. दिनेश कुमार चौधरी ने दिया। विद्यार्थियों ने रैगिंग-मुक्त परिसर के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. सुनीता मिंज, डॉ. जया शर्मा, डॉ. हिमांशी वर्मा, डॉ. पल्लवी दास, डॉ. ज्योति सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार, सुश्री पलक टांडिया सहित संबंधित छात्रावासों के वार्डन, अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संबंधित छात्रावासों के वार्डन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment