शहडोल शहडोल में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान का शुभारंभ, बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर दिया जा रहा विशेष जोर

---Advertisement---

शहडोल

शहडोल में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान का शुभारंभ, बच्चों व माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर दिया जा रहा विशेष जोर

मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान का शुभारंभ शनिवार को शहडोल जिले में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक श्री मनीष सिंह, एसडीएम अमृता गर्ग, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, माताओं एवं महिलाओं से संवाद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
महिलाओं को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के लाभ, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को संतुलित आहार, शिशु देखभाल एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्मानित किया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, जो जमीनी स्तर पर सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, का भी सम्मान किया गया।
उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण एवं जनसहभागिता के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया।

अतिथियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा ऐसे अभियान समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता एवं हितग्राही संवाद से संबंधित गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा

बाइट – मनीषा सिंह, विधायक जयसिंहनगर विधानसभा
बाइट – अखिलेश मिश्रा, ज़िला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शहडोल

संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment