पसान में श्रद्धा और भाईचारे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

---Advertisement---

पसान में श्रद्धा और भाईचारे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

पसान (कोतमा)। पसान के मुख्य पंडाल में विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गुरुवार को श्रद्धा, भक्तिभाव और आपसी भाईचारे के साथ भव्य विसर्जन किया गया। गणेश उत्सव के दौरान क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। विसर्जन से पूर्व नवयुवकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया

भंडारे के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विधिवत रूप से पंडाल से रवाना किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु एवं नवयुवक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा

विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए सहभागिता की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के बीच गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं और भावुक माहौल में गणपति बप्पा को अगले वर्ष पुनः आने की कामना के साथ विदाई दी गई

रिपोर्टर राकेश मिश्रा
अनुपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment