उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

---Advertisement---

उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

पुलिस लाइन स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन, शहडोल में मंगलवार को उमंग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य, जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया

विद्यालय की प्राचार्य महोदया एवं शिक्षकगण द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल कराया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में सहभागिता की तथा अपने विचार भी साझा किए।

कार्यक्रम में RKSK की काउंसलर उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं तथा अपनी समस्याओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्राप्त करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।

काउंसलर ने विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं RKSK काउंसलर की सक्रिय सहभागिता रही। उमंग दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment