अनूपपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

अनूपपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

 बाइक पर बैग में छिपाकर ले जा रहे थे 5.60 किलो गांजा, 1.30 लाख रुपये का मशरूका जब्त

कोयलारी तिराहे पर कोतवाली पुलिस ने की घेराबंदी, राजेंद्रग्राम की ओर से आ रहे थे दोनों आरोपी

अनूपपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.60 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत 50 हजार 600 रुपये बताई गई है, तथा तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 1 लाख 30 हजार 600 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को कोतवाली अनूपपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्रग्राम-किरर की ओर से दो व्यक्ति काले रंग की हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल क्रमांक MP 65 ZA 9670 से अनूपपुर की तरफ आ रहे हैं। उनके पास एक बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेंद्रग्राम-अनूपपुर मार्ग स्थित कोयलारी तिराहे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका।

 बैग में मिले गांजे के पांच पैकेट

पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे में रखे हल्के हरे रंग के पिट्ठू बैग से गांजे के पांच पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन 5.60 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 50 हजार 600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है, भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार बंजारा (33), पिता लल्ला बंजारा, निवासी ग्राम नौगवां, थाना राजेंद्रग्राम तथा सुनील उर्फ मंजू यादव (32), पिता सुरेश यादव, निवासी पंचवटी मोहल्ला, बुहार, थाना बुहार के रूप में हुई है।

 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 517/26 के तहत धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले में गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment