निवारक सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बीसीसीएल द्वारा डीएवी कोयला नगर में विशेष संवादात्मक सत्र का आयोजन

---Advertisement---
  • सीवीओसीआईएल श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने छात्रों से किया संवादईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए किया प्रेरित

केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत बीसीसीएल द्वारा आज डीएवी कोयला नगर में एक विशेष संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीवीओ सीआईएल, श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और अपने प्रेरक संबोधन के माध्यम से उन्हें नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि ईमानदारी का थर्ड डिवीजन बेईमानी के फर्स्ट डिवीजन से बेहतर है। उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक महत्व तभी है, जब वह ईमानदारी और नैतिकता के आधार पर अर्जित की जाए। उन्होंने छात्रों से सत्यनिष्ठा, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बुरी आदतों से दूर रहते हुए पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से अध्ययन करने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर सीवीओ, बीसीसीएल श्रीमती दीप्ति पटेल, महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री एन. के. ठाकुर, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक, प्राचार्या श्रीमती डोला. सी. बनर्जी, शिक्षिका श्रीमती मौसमी दास सहित बीसीसीएल के अन्य अधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं सत्यनिष्ठा का संदेश

इससे पूर्व विद्यालय आगमन पर श्री त्रिपाठी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एवं ‘एक पेड़ सतर्कता के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के साथ सत्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्री त्रिपाठी ने छात्रों के साथ संवाद किया और अपने प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत संबोधन में प्राचार्या श्रीमती डोला. सी. बनर्जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी और सकारात्मक दृष्टिकोण की भावना विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्राचार्या श्रीमती बनर्जी ने श्री त्रिपाठी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री एन. के. ठाकुर द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विदित हो कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक प्रशासन में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा निवारक सतर्कता के माध्यम से सतर्कता-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बीसीसीएल मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक तीन माह का निवारक सतर्कता अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।  इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं सकारात्मक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इस वर्ष अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment