प्रशिक्षण से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प, एमसीबी के ब्लॉक अध्यक्षों ने लिया मार्गदर्शन

---Advertisement---

प्रशिक्षण से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प, एमसीबी के ब्लॉक अध्यक्षों ने लिया मार्गदर्शन

अंबिकापुर में तीन दिवसीय शिविर का समापन, जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के चौथे चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों ने सहभागिता कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया

प्रशिक्षण शिविर में जिले से मनेन्द्रगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरव मिश्रा, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन, खड़गवां ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरों, जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सिंह और कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह शामिल हुए वहीं जय प्रकाश साहू और सुभाष दास ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सहभागिता की

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक अनुशासन को प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने की अपेक्षा है। संगठन विरोधी गतिविधियों की स्थिति में पार्टी के नियमों के अनुरूप कार्यवाही का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आगामी टिकट वितरण के संदर्भ में संगठन के प्रति सक्रियता, निरंतर कार्य और जमीनी स्तर पर योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं के महत्व पर भी प्रशिक्षण के दौरान जोर दिया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिये सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ काम करना होगा

मनेन्द्रगढ़ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने प्रशिक्षण शिविर को सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर बताते हुए कहा कि तीन दिनों के दौरान वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त मार्गदर्शन को संगठनात्मक गतिविधियों में लागू करते हुए संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जायेगा

शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक विनय जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरों सहित वरिष्ठ नेता और कांग्रेसजन उपस्थित रहे

समापन अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल सभी ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment