अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में दिनांक 25 जुलाई को लगभग शाम 7:00 बजे, जिला कांग्रेस कार्यालय से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक तक देश के छात्रों के समर्थन एवं सम्मान में विजय मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी से हुई, जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने विजय मार्च के उद्देश्य एवं उसकी पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि मोदी/भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में लगातार अनियमितताएँ सामने आई हैं। बार-बार पेपर लीक की घटनाएँ, NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियाँ, छात्रों पर हुई दमनात्मक कार्रवाई तथा लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश एवं मध्यप्रदेश में आंदोलन, प्रदर्शन, सत्याग्रह एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आंदोलनों के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुखता से उठाई जाती रही।
जिला कांग्रेस के अनुसार, इन आंदोलनों के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसे छात्रों की आवाज़ और कांग्रेस के लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने विजय मार्च निकालकर छात्रों के संघर्ष तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगे भी छात्रों, युवाओं एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद रखेगी।
विजय मार्च में जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश मोटवानी, जिला कांग्रेस महासचिव सत्येन्द्र दुबे, विनय शुक्ला, पुरषोत्तम चौधरी, कोदूलाल राठौर, संतोष यादव, जिला कांग्रेस सचिव धर्मेन्द्र मिश्रा, नौशाद खान, गरिमा सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष संध्या वर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, आदिवासी महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा प्रधान, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, पार्षद रियाज अहमद, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री आशा वर्मा, बनगवां नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय सिंह मुन्ना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा, युवा सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो सफीर, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष राम बालक चौधरी, कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज बर्मन, युवा नेता रफी अहमद, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो नदीम, अल्पसंख्यक नेता मो इफ्तिखार सोनू सहित जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

















