कार्मिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ योग अभ्यास से समग्र स्वास्थ्य का संकल्प

---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बीसीसीएल द्वारा आयोजित योग शिविर में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कोयला भवन मुख्यालय में जारी इस शिविर में आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योग के विविध अभ्यास सत्रों में भाग लिया।

अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी) श्री सुधाकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध/सीएसआर) श्री सुरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षक श्री डी.के पासवान के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, ध्यान एवं विश्राम क्रियाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान सही शारीरिक मुद्रा, श्वास नियंत्रण तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान श्री पासवान ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के व्यावहारिक उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सभी अभ्यासों में सहभागिता की तथा योग को अपने जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित यह योग कैंप 20 जून तक संचालित होगा तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह के साथ इसका औपचारिक समापन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

Leave a Comment