जिला पंचायत कार्यालय परिसर की सीईओ के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारियों ने श्रमदान कर की सामूहिक  साफ सफाई 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 04 जून 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 तथा विश्व पर्यावरण दिवस- 2026 अंतर्गत स्वच्छता तथा सुरक्षित जलवायु के परिपेक्ष्य में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर में श्रमदान के माध्यम से गुरुवार प्रात: 7:00 बजे से 9:30 बजे तक सामूहिक स्वच्छता के तहत साफ- सफाई का कार्य किया गया।

 

सामूहिक श्रमदान के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के नेतृत्व में जिला पंचायत, आजीविका मिशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के शासकीय सेवकों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की स्वच्छता गतिविधि में नगर पालिका अनूपपुर के उप यंत्री श्री बृजेश पाण्डेय, श्री आशीष कुमार स्वच्छता सुपरवाइजर श्री बृजेश मिश्रा सहित स्वच्छता कर्मचारियों ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया।

 

जिला पंचायत कार्यालय के बाउंड्री के बाहर तथा आंतरिक क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता का कार्य श्रमदान के माध्यम से संपादित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment