भीषण गर्मी में राहत की पहल, कल्याणी महिला समिति ने ब्लॉक-बी में शुरू किया प्याऊ केंद्र

---Advertisement---

भीषण गर्मी में राहत की पहल, कल्याणी महिला समिति ने ब्लॉक-बी में शुरू किया प्याऊ केंद्र

राहगीरों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों को मिलेगा ठंडा पेयजल, सामाजिक सरोकार की मिसाल बनी समिति

सिंगरौली। एनसीएल सिंगरौली परिक्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज तापमान के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एनसीएल ब्लॉक-बी की कल्याणी महिला समिति द्वारा प्याऊ (पेयजल केंद्र) का शुभारंभ किया गया। विगत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में समिति की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। गर्मी के मौसम में राहगीरों, श्रमिकों एवं क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह केंद्र शुरू किया गया है।

प्याऊ केंद्र के शुभारंभ अवसर पर कल्याणी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि समिति हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और आगे भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ब्लॉक-बी) श्री पी. के. त्रिपाठी, कल्याणी महिला समिति की सदस्याएं एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में प्याऊ केंद्र आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

गौरतलब है कि कल्याणी महिला समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी समिति इसी तरह समाजहित के कार्य करती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment