भीषण गर्मी के बीच राहगीरों के लिए की जा रही है शीतल पेयजल की व्यवस्था 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 29 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में जनहित के कई महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किए गए हैं। क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क प्याऊ संचालित किए जा रहे हैं, ताकि तेज धूप में यात्रा करने वाले राहगीरों एवं दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से आने वाले नागरिकों को शीतल पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके।

प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बस स्टैंड, तहसील मुख्यालय और प्रमुख बाजारों जैसे व्यस्त स्थानों पर ठंडे पानी के मटकों की समुचित व्यवस्था की गई है। इन प्याऊ केंद्रों के संचालन में स्वच्छता एवं जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पेयजल पात्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे राहगीरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल प्राप्त हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment