अनूपपुर28 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न ना हो इस कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल दर्पण एप के माध्यम से सुनिश्चित की जाए।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री,उप यंत्री तथा जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रख विभाग का संपूर्ण अमला सक्रियता से कार्य करें।
उन्होंने पंप ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्य की समीक्षा की, उन्होंने बैठक में सभी पीएचई इंजीनियरों को प्रतिदिन सुबह 9 बजे अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कर फोटोग्राफ के माध्यम से उपस्थिति की रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में एफएचटीसी, गति शक्ति कार्य की समीक्षा कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।















































