संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली जी के मार्गदर्शन में नगर परिषद् अमरकंटक द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 स्थित उत्तर तट रामघाट सबरी माता स्थान के समीप वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते की अध्यक्षता में संपन्न हो रहा जिसमें नगर परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , पार्षदगण , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
अभियान के दौरान घाट परिसर एवं जल स्रोत में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा । उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा श्रमदान करते हुए जल स्रोत के भीतर एवं तटों से कचरा एवं अनुपयोगी सामग्री हटाई गई तथा क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु विशेष प्रयास किए गए ।
जल स्रोतो की शुद्धता बनाए रखने के लिए तकनीकी रूप से भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा ।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है । कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से अपील की गई कि वे जल स्रोतों को प्रदूषित न करें तथा “स्वच्छ अमरकंटक–स्वस्थ अमरकंटक” के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं ।



































































