शहडोल
होली स्पिरिट कैथोलिक चर्च के फादर जगनराज ने बताया कि
यह दिन मानव जाति के लिए उनके दुखों और अंततः कलवारी में क्रूस पर चढ़ने की याद दिलाता है, जिसे ‘पवित्र शुक्रवार’ या ‘शोक दिवस’ के रूप में याद किया जाता है।
फादर जगनराज ने बताया कि यह दिन हमें ईसा मसीह के क्षमा और निस्वार्थ प्रेम के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
इस दिन विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं, लोग उपवास रखते हैं और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
गुड फ्राइडे का विशेष महत्व है यह शोक का नहीं, बल्कि मानव जाति के पापों के प्रायश्चित और उनके आत्मसमर्पण का दिन है।
देश भर में गुड फ्राइडे को सादगी और भक्ति के साथ मनाया जाता है, जो सभी के लिए भाईचारे का संदेश देता है।
शहडोल ज़िले में सभी चर्चों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, प्रार्थनाएं, सभाएं और क्रिश्चियन समाज द्वारा प्रभु यीशु की याद में क्रूस यात्रा भी निकाली गई।
संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637













