पार्षद राहुल पटेल की पहल लाई रंग, 90 वर्षीय बसमतिया को 37 महीने की पेंशन एकमुश्त मिली

---Advertisement---

पार्षद राहुल पटेल की पहल लाई रंग, 90 वर्षीय बसमतिया को 37 महीने की पेंशन एकमुश्त मिली

खाते में पहुंचे 18,500 रुपये, दस्तावेजी त्रुटि के कारण लंबे समय से बंद थी वृद्धावस्था पेंशन

चिरमिरी। जनसेवा के प्रयासों से एक बुजुर्ग महिला को आखिरकार उसके हक की पेंशन मिल गई। नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल की पहल से आमनाला निवासी 90 वर्षीय बसमतिया को 37 महीने से लंबित वृद्धावस्था पेंशन की कुल 18,500 रुपये की राशि एकमुश्त प्राप्त हुई है। लंबे समय से पेंशन बंद होने के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
जानकारी के अनुसार बैंक खाते में नाम की वर्तनी में त्रुटि होने के कारण बसमतिया की वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई थी। समस्या की जानकारी मिलने पर पार्षद राहुल भाई पटेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए समाधान के प्रयास शुरू किये। उन्होंने सबसे पहले बैंक पहुंचकर खाते में सुधार कराने का प्रयास किया लेकिन वहां समस्या का निराकरण नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन करवाया, नया बैंक खाता खुलवाने में सहयोग किया और पेंशन योजना में नये खाते का विवरण दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई।
लगातार प्रयासों के बाद 37 महीने से लंबित पेंशन की राशि 18,500 रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कुरासिया शाखा के माध्यम से बसमतिया के खाते में पहुंच गई। इस पूरी प्रक्रिया में बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार का विशेष सहयोग रहा। निगम प्रशासन ने भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने में मदद की।

पेंशन मिलने से बुजुर्ग महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

लंबे इंतजार के बाद खाते में पेंशन की राशि पहुंचने से बसमतिया ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस राशि से उन्हें अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सहयोग के लिये पार्षद राहुल भाई पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं वार्डवासियों ने भी बुजुर्ग महिला की समस्या का समाधान कराने के लिये पार्षद की पहल की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षद राहुल भाई पटेल ने कहा कि जरूरतमंदों, बुजुर्गों और असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिये। किसी भी बुजुर्ग को तकनीकी या दस्तावेजी त्रुटियों के कारण उसके अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिये निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही

जनसेवा ही संकल्प, जरूरतमंदों की मदद ही प्राथमिकता इसी भावना के साथ पार्षद राहुल भाई पटेल की पहल ने 90 वर्षीय बसमतिया को उनकी लंबे समय से लंबित पेंशन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

Leave a Comment