निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलम्ब न हो, सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर

---Advertisement---

अनूपपुर 13 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न निर्माण विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत एवं प्रगतिरत परियोजनाओं, कार्यों की प्रगति तथा निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य संबंधित निर्माण विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री झा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति, कार्य प्रारंभ होने की स्थिति, लंबित परियोजनाओं तथा निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए।

कलेक्टर श्री झा ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कार्यस्थलों पर प्रगति का सतत निरीक्षण किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा आम नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में विभिन्न कारणों से लंबित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और स्वीकृत परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूरा किया जाए। साथ ही सभी अधिकारी निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित संबंधित निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment