कांग्रेस सेवादल ने राजनगर (कोतमा) में आयोजित किया प्रभात फेरी व ध्वज वंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन,

---Advertisement---

 

सर्वप्रथम राजनगर के प्रमुख मार्गो में निकाली प्रभात फेरी एवं मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने किया राष्ट्रीय ध्वज का रोहण तथा आयोजित हुआ कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता सम्मेलन

 

कांग्रेस सेवादल विधानसभा क्षेत्र कोतमा के ब्लॉक इकाई राजनगर एवं ब्लॉक इकाई बिजुरी के संयुक्त तत्वावधान में राजनगर में प्रभात फेरी व ध्वज वंदन कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अथिति के रूप जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली उपस्थित रहें। सर्वप्रथम सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया गया और कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज का रोहण किया गया। तत्पश्चात सेवादल के रवि मिलन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों द्वारा सेवादल यंग ब्रिगेड नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रसाद कोल को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, उपस्थित कांग्रेस जनों ने नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर श्याम कुमार गुड्डू चौहान, सेवादल जिलाध्यक्ष एहसान अली जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजनगर, कोतमा एवं समस्त सेवादल पदाधिकारीगण, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पाषर्दगण एवं समस्त कांग्रेस विंग के पदाधिकारीगण और कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

Leave a Comment