मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना का उद्देश्य आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना-विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह

---Advertisement---

 

मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम हर्री में आयोजित कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को किया गया भैंस का वितरण

 

अनूपपुर 28 मार्च 2026- विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना का उद्देश्य आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। मध्य प्रदेश सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति के अंतर्गत चिन्हित जनजातियों के उत्थान एवं स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में सुधार लाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय विशेष पिछड़ी जनजाति योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भैंस का वितरण किया जा रहा है। विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह आज अनूपपुर जिले के ग्राम हर्री में आयोजित भैंस इकाई वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

विधायक अनूपपुर श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि दुधारू पशु प्राप्त होने से बैगा जनजाति के लोगों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और समाज की मुख्यधारा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत बैगा जनजाति के 10 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें श्री रेवालाल, कुमारी संध्या, श्री रामप्यारे, श्री दीनदयाल, श्री मोहनलाल, श्री रामकिशोर, श्री सुखेंद्र कुमार, श्री झूला, श्रीमती सीता एवं श्रीमती रानी शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, उप संचालक पशु पालन डॉ बी व्ही चौधरी, डॉ दीक्षित, डॉ पूजा महोबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment