अमरकंटक भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियां सौंपी गईं सूरज साहू बने मंडल महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

---Advertisement---

 

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में भारतीय जनता पार्टी मंडल अमरकंटक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है । संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।

यह कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश , संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं जिला संगठन प्रभारी संजय साहू की सहमति तथा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अनुमोदन के बाद घोषित की गई । मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

 

सूरज साहू को मिली अहम जिम्मेदारी बने महामंत्री

 

अमरकंटक मंडल में सूरज साहू को महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और बधाइयों का दौर चलता रहा ।

मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया ने जिला नेतृत्व की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है ।

सूरज साहू की संगठन के प्रति निष्ठा , सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है । उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।

 

अन्य पदाधिकारियों की भी हुई नियुक्तिया

 

घोषित कार्यकारिणी में गजानंद सिंह मरावी, भगवान दास चंद्रवंशी, सुरेश चौधरी, नित्यम द्विवेदी, सेवा राम बंजारा एवं श्रीमती भानु यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शरद द्विवेदी को महामंत्री, अर्जुन बैगा, सुश्री कल्पना सुरेश, अशोक बंजारा, श्रीमती सावित्री परस्ते, श्रीमती माया मोंगरे एवं श्रीमती झमिया बाई को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

अंकित गुप्ता को कोषाध्यक्ष, गोपाल साहू को सह-कोषाध्यक्ष, सुखसेन चंद्रवंशी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

धरनीश पूसाम (जानू) को सोशल मीडिया प्रभारी, रोहित सिंह को सह सोशल मीडिया प्रभारी, गौतम झारिया को मीडिया प्रभारी एवं विश्राम सिंह को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

बधाइयों का सिलसिला जारी

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं । प्रमुख रूप से अंबिका प्रसाद तिवारी , रामगोपाल , राहुल कुमार पांडेय, अंजना कटारे, बबीता सिंह, प्रकाश द्विवेदी, रणजीत सिंह, रूपेश द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, पवन तिवारी, सुखनंदन सिंह एवं ऋषभ प्रताप सिंह , सोनू जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सूरज साहू के नेतृत्व में मंडल संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment