भाजपा राजनगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

---Advertisement---

भाजपा राजनगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी राजनगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा मध्यप्रदेश के संभाग प्रभारी गौरव शिरोटिया और जिला संगठन प्रभारी संजय साहू की सहमति तथा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अनुमोदन के बाद मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी द्वारा की गई।

नई कार्यकारिणी में पुष्पराज सिंह, राजेश जायसवाल, अरविंद सिंह परिहार, सुनील गुप्ता, शिवमूरत केवट और गिरजा विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिन कुमार द्विवेदी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नारायण साहू, दुलीचंद धनवार, पुष्पा चतुर्वेदी, पार्वती सिंह, राजकुमार सिंह गोड़ और हरिलाल चौधरी को मंत्री बनाया गया है। रविदास चौधरी को कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, पूजा केवट को कार्यालय मंत्री, ललई कोल को कार्यालय सहमंत्री, रिंकी पनिका को सह मीडिया प्रभारी और योगेश केवट को मन की बात प्रमुख का दायित्व दिया गया है।

मंडल कार्यकारिणी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में गजेंद्र सिंह सिकरवार, बृजमोहन सिंह गहरवार, डॉ. मदन त्रिपाठी, डॉ. सुनील चौरसिया, यशवंत सिंह, के.एन. शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेश गौतम, राजेश कलसा, धर्मेंद्र सिंह, राजू जायसवाल, डॉ. महेश चौहान, बृजेंद्र देवांगन, राकेश मिश्रा, जितेंद्र चौहान, रवि सिंह, श्याम सुंदर गौतम, देवनाथ त्रिपाठी, सुनीता सिंह, कंचना मेहता, चंद्रशेखर द्विवेदी, प्रमोद शुक्ला, मनीष शुक्ला, दिनेश चतुर्वेदी, महेश जेठानी, तेज बहादुर कुशवाहा, सच्चिदानंद सिंह, संगीता माली, संजय वर्मा, सोनू कनौजिया, रवि शंकर शर्मा, संतोष जायसवाल, अजय सिंह, बृजेश कुशवाहा, समय पटेल, दिनेश मिश्रा, प्रेम नारायण चौधरी, रामप्रकाश गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, ललन सिंह, कुंवर सिंह, शंकर सिंह, रामा केवट, राधेश्याम केवट, सुनील कावरे और भल्लू केवट सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस संबंध में जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment