मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिये रायपुर कूच का आह्वान

---Advertisement---

 

एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (एमसीबी) द्वारा मनेन्द्रगढ़ में पंचायत कमेटी और वार्ड कमेटी के गठन तथा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 17 मार्च को रायपुर में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और जिले के प्रभारी जेपी श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पंचायत और वार्ड स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर ही निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं को उठाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जिससे गरीब मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि 17 मार्च को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में शामिल होकर मनरेगा बचाने की आवाज बुलंद करें।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिये जीवनरेखा के समान है लेकिन भाजपा सरकार इसे कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है ताकि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को उठाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है और कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के हितों के लिये निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिला महामंत्री रफीक मेमन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष चिरमिरी शिवांश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर अंकुर प्रताप सिंह, पूनम सिंह, आनंद राय, जगदीश मधुकर, राजाराम कोल, अमर सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment