कंधे पर खाली LPG सिलेंडर लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस संकट पर कार्यवाही की मांग

---Advertisement---

कंधे पर खाली LPG सिलेंडर लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस संकट पर कार्यवाही की मांग

अनूपपुर। जिले में एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच जिला युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से त्वरित कार्यवाही की मांग की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंधे पर खाली एलपीजी सिलेंडर रखकर और हाथों में पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला तथा रेलवे स्टेशन तिराहा पर प्रदर्शन कर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार इन दिनों पूरे देश में गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। आमजन अपने काम-धंधे छोड़कर गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने के बाद भी डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है, वहीं कई गैस गोदामों में सिलेंडर खत्म होने के कारण उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

एक ओर जहां केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा यह कहा जा रहा है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, वहीं जमीनी स्तर पर स्थिति इससे अलग दिखाई दे रही है। इसी मुद्दे को लेकर जिला युवा कांग्रेस अनूपपुर ने जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु तथा प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू चौहान के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सबसे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और कई कार्यकर्ता कंधे पर एलपीजी सिलेंडर लेकर चल रहे थे, जिसके माध्यम से उन्होंने गैस संकट के प्रति अपना विरोध जताया।

रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एलपीजी सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कमी को दूर करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा के साथ पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं अनूपपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रजन राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब पटेल, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विवेक यादव, जिला महासचिव सागर पट्टावी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कोतमा मो. नदीम, विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर सैफ रिजवी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि वंशकार, विनय प्रजापति, पंकज पांडे, सुमित सोनी, मनोज वर्मन, आयुष नामदेव, सनील जैन, अरविंद मिश्रा, संदीप यादव, राजा केवट, सूर्यप्रताप सिंह, रोहन शिव वर्मन सहित अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

Leave a Comment