जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मनरेगा योजना अंतर्गत एक बगिया मां के नाम के तहत रोपे गए पौधों की गैप फिलिंग के लिए पौधारोपण का कार्य कराए जाने तथा पौधों की जीवंतता के लिए पानी की उपलब्धता हेतु जल कुंड निर्माण प्रावधान अनुसार बनवाने के निर्देश दिए हैं।

---Advertisement---

 

अनूपपुर,12 मार्च 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मनरेगा योजना अंतर्गत एक बगिया मां के नाम के तहत रोपे गए पौधों की गैप फिलिंग के लिए पौधारोपण का कार्य कराए जाने तथा पौधों की जीवंतता के लिए पानी की उपलब्धता हेतु जल कुंड निर्माण प्रावधान अनुसार बनवाने के निर्देश दिए हैं।

 

जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान तकनीकी अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए।

 

बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अमर साय राम, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री उपस्थित थे।

 

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खेत तालाब निर्माण कार्य की समीक्षा की तथा मनरेगा के वार्षिक लेबर बजट के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि श्रम नियोजन के लक्ष्य की पूर्ति के साथ ही उपयोगी जल संरचना का निर्माण कार्य किया जाए।

उन्होंने तकनीकी अधिकारियों को श्रम नियोजन के लिए ग्राम स्तर पर सभा कर ग्रामीणों को मनरेगा के श्रम नियोजन कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

 

सुदूर सम्पर्कता परियोजना हेतु मार्ग निर्माण हेतु स्थान का सर्वेक्षण कार्य सिपरी सॉफ्टवेयर के माध्यम से करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सांदीपनि विद्यालयों के पहुंच मार्ग व शासन के निर्देशानुसार मार्गो का चिन्हांकन प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिपरी पोर्टल पर रिम्स मार्किंग कंप्लीट कराए जाने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment