युवा मोर्चा ने यूपीएससी में चयनित दर्शना सिंह को दी बधाई

---Advertisement---

 

एमसीबी/जनकपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले की होनहार बेटी दर्शना सिंह को यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह अपने साथियों के साथ उनके निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले के मार्गदर्शन और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि दर्शना सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे एमसीबी जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दर्शना सिंह की यह उपलब्धि जिले के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिये प्रेरणा का स्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि जिले की होनहार बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे जिले को गर्व है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

April 16, 2026

Leave a Comment