यूजीसी के विरोध में जयपुर रवाना हुई शहडोल की करणी सेना की टीम ।

---Advertisement---

शहडोल

प्रदेश मंत्री देवी सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष रवि सिंह एवं महिपाल सिंह के नेतृत्व में जताया जाएगा विरोध

शहडोल। अखिल भारतीय करणी सेना द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शहडोल जिले की करणी सेना की टीम मंगलवार को जयपुर के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व प्रदेश मंत्री देवी सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष रवि सिंह एवं महिपाल सिंह ने किया।

प्रस्थान से पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन यूजीसी से जुड़े मुद्दों एवं समाजहित से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जयपुर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में करणी सैनिक इस आंदोलन में भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय देंगे तथा अपनी मांगों को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

जयपुर के लिए रवाना होने वाले प्रमुख सदस्यों में प्रदेश मंत्री देवी सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष रवि सिंह, कामता सिंह, ओंकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, नितिन सिंह, राहुल सिंह, कौशल सिंह, आशीष सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह, नीतराज सिंह, अनमोल सिंह, बेटू चौहान, धर्मेंद्र पांडे, शिवाकांत मिश्रा, विनय सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित अन्य करणी सैनिक शामिल हैं।

रवानगी के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन के नेताओं ने कहा कि करणी सेना सदैव लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर समाज के हितों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जयपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाएगा।

शहडोल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया और कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन एवं संगठन की मर्यादा का पालन करते हुए आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment