दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल गांधी के समर्थन और प्रदर्शनकारियों पर गर्व वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
भा.ज.पा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में हो रहे आंदोलन पर राहुल गांधी के समर्थन और राहुल गांधी के द्वारा आंदोलन कारियो पर गर्व करने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की अनुमति के बिना या नियम तोड़कर आंदोलन किया जा रहा है, तो पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई पूरी तरह उचित है। खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाने, देश की सरकारों को कमजोर करने या विदेशी ताकतों के बल पर भारत को अस्थिर करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता में इतनी परिपक्वता और गंभीरता होनी चाहिए कि वे देश के आंतरिक मतभेदों को विदेशों में ले जाकर देश के सम्मान को ठेस न पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि देश के जननेताओं और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान होना आवश्यक है तथा सरकारें ऐसे असामाजिक या अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। देश अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ रहा है और किसी भी नकारात्मक प्रयास से भारत को कमजोर नहीं किया जा सकता आपको बता दे कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह बड़ा धार जिले के कुक्षी में दिया है..
बाइट-01- हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष भा.ज.पा






































































