सीसीएल ने The 4th Fortune Leadership Awards 2026 में हासिल किए तीन प्रतिष्ठित सम्मान

---Advertisement---

सीसीएल ने The 4th Fortune Leadership Awards 2026 में हासिल किए तीन प्रतिष्ठित सम्मान

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख अनुषंगी कंपनी ने 4th Edition of The Fortune Leadership Awards 2026 में तीन प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू में आयोजित किया गया था।

सीसीएल को ये सम्मान ‘कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व’ (CSR), ग्रामीण विकास तथा समुदाय कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली एवं जन-केंद्रित कार्यों के लिए प्रदान किए गए हैं। ये उपलब्धियां सीसीएल की समावेशी एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल श्री हर्ष नाथ मिश्र को CSR के क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए CSR Leader of the Year Award से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही Corporate Social Responsibility (CSR) Excellence Award तथा Rural Development Impact Award – Unnat Krishi: Smart Agriculture Award भी प्रदान किया गया। सीसीएल की ओर से श्री जॉन अमित बोदरा, प्रबंधक (सीएसआर), ने अवॉर्ड ग्रहण किया।

सीसीएल निरंतर सीएसआर, ग्रामीण विकास एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज के समग्र विकास में अपना योगदान दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment