पीएम स्वनिधि योजना से अमृत लाल रजक के फल व्यवसाय को मिला संबल

---Advertisement---

अनूपपुर 11 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने नगरपालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक 4, जमुना कॉलरी निवासी श्री अमृत लाल रजक को अपना फल व्यवसाय फिर से बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद की है। वे लंबे समय से फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और पूंजी की कमी के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ, जिससे आमदनी कम हो गई थी।

व्यवसाय को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने स्थानीय नगरपालिका से संपर्क किया, जहां उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत पंजीयन और सत्यापन के बाद उनका आवेदन भारतीय स्टेट बैंक, जमुना कॉलरी भेजा गया। बैंक से उन्हें प्रथम चरण में 10,000 रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने फल व्यवसाय को फिर से गति दी।

पहले ऋण का समय पर भुगतान करने पर उन्हें दूसरे चरण में 20,000 रुपये और इसके बाद नियमित भुगतान के आधार पर तीसरे चरण में 50,000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस पूंजी से वे अपने व्यवसाय के लिए अधिक फल उपलब्ध कराने और बिक्री बढ़ाने में सफल रहे। वर्तमान में उनका व्यवसाय पहले से बेहतर चल रहा है। वे नियमित रूप से ऋण की किस्तों का भुगतान कर रहे हैं और डिजिटल लेनदेन का भी उपयोग कर रहे हैं।

श्री अमृत लाल रजक के परिवार की स्वानिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रोफाइलिंग भी की गई है। इसके माध्यम से परिवार को अन्य पात्र योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में सहायता मिली तथा उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ प्राप्त हुआ। अमृत लाल रजक का कहना है कि पीएम स्वनिधि योजना से उन्हें कठिन परिस्थितियों में अपना व्यवसाय संभालने और आजीविका को मजबूत करने का अवसर मिला। वे छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल देने वाली इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment