योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, स्वस्थ और ऊर्जावान भारत के निर्माण में दें योगदान — दिलीप पटोंदिया

---Advertisement---

योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, स्वस्थ और ऊर्जावान भारत के निर्माण में दें योगदान — दिलीप पटोंदिया

कोयलांचल समाचार के लिए जिला रिपोर्टर — शैलेंद्र जोशी, धार

धार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग अभ्यास शिविर का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजा भोज उद्यान में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के मार्गदर्शन में किया गया। समापन अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया, जिला महामंत्री देवेंद्र सोनाने, योग कार्यक्रम के जिला प्रभारी कपिल निनामा एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोंदिया ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित कर व्यक्ति निरोगी, ऊर्जावान और प्रसन्न जीवन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न योग क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे कार्यकर्ताओं और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला।

कार्यक्रम में योग टोली के सह प्रभारी रितेश अग्निहोत्री, योग प्रशिक्षक महेंद्र दुबे, भाजपा नेता नरेश राजपुरोहित, डॉ. अमृत पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान, अल्पना जोशी, प्रज्ञा ठाकुर, अनुसूया वैष्णव, देवांग पवार, शांतिलाल शर्मा, राजा भाऊ भदाने, अंकित जैन, दिनेश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय योग अभ्यास शिविर के सफल समापन के साथ उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment