वन मंडल स्तरीय तेंदूपत्ता साखकर्तन कार्यशाला संपन्न

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर/5 मार्च/शशिधर अग्रवाल/अनूपपुर वन मंडल स्तर पर तेंदूपत्ता साखकर्तन की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस दौरान डीएफओ ने साखकर्तन कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अनूप वन मंडल कार्यालय परिषर में एक दिवसीय तेंदूपत्ता साखकर्तन की कार्यशाला का आयोजन डीएफओ डेविड वेंकटराव की उपस्थिति आयोजित किया गया जिसमें श्री राव ने तेंदूपत्ता की साखकर्ता का कार्य समय पर करने के निर्देश दिए।

 

विदित है कि अनूपपुर वन मंडल में सात तेदूपत्ता समितियो के साथ 20 ग्राम पंचायत में पैसा एक्ट के तहत तेंदूपत्ता फड संचालित है जिसमें प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तेंदूपत्ता का संग्रहण कर किया जाना है इसके पूर्व उच्च गुणवत्ता के तेंदूपत्ता का पत्ता प्राप्त हो सके इस हेतु 10 से 20 मार्च के मध्य पूरे वन मंडल स्तर पर साखकर्तन का कार्य किया जाना है जिसमें तेदूपत्ता की झाड़ियो की कंटिंग की जाएगी जिससे नए टहनियों के साथ उच्च गुणवत्ता वाली तेदूपत्ता निकल सके इस दौरान उपवन मंडल अधिकारी पीतेश मनोहर पखाले वन मंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी,नोडल अधिकारी,वन अभिरक्षक समितियो के प्रबंधक एवं ठेकेदार कार्यशाला में सम्मिलित रहे हैं।

 

रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment