विशेष अभियान 6 के अंतर्गत कल्याण भवन (एचआरडी) बीसीसीएल में ‘स्थान प्रबंधन एवं बेहतर कार्यस्थल अनुभव’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

---Advertisement---

भारत सरकार के निर्देशानुसार बीसीसीएल में संचालित विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन चरण के अंतर्गत स्वच्छता, सुव्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं कार्यस्थल सुधार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कल्याण भवन (एचआरडी) बीसीसीएल में ‘स्थान प्रबंधन एवं बेहतर कार्यस्थल अनुभव’ (Space Management and Enhancing Workplace Experience) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में हुआ, जिसमें एचआरडी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रथम सत्र में आईआईटी-आईएसएम के प्रबंधन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद पाठक बतौर अतिथि वक्ता उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल में उपलब्ध संसाधनों तथा स्थान के प्रभावी एवं सुव्यवस्थित उपयोग तथा बेहतर कार्यस्थल अनुभव विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।

अपने संबोधन में श्री प्रमोद पाठक ने कार्यस्थल के प्रभावी प्रबंधन को कार्यकुशलता एवं बेहतर कार्य वातावरण के लिए आवश्यक बताया और उपलब्ध स्थान के सुव्यवस्थित उपयोग, कार्यस्थल की उपयोगिता बढ़ाने तथा कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ई-वेस्ट के प्रभावी निस्तारण, अव्यवस्था को कम करने तथा उपलब्ध स्थान का आवश्यकता के अनुरूप विवेकपूर्ण उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही, कार्यस्थल को अधिक सुविधाजनक एवं कार्य-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर समीक्षा एवं आवश्यक सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।

द्वितीय सत्र में बीसीसीएल के पूर्व महाप्रबंधक (खनन/सतर्कता) श्री के. डी. प्रसाद ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यस्थल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं कार्य-अनुकूल बनाए रखने के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल का बेहतर प्रबंधन केवल उपलब्ध स्थान के विवेकपूर्ण उपयोग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह  स्वच्छता, सुव्यवस्था, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा जिम्मेदारी एवं जवाबदेही जैसे गुणों को भी प्रतिबिंबित करता है, जो हमारे कार्यप्रवाह से सीधा जुड़ा है।

दोनों सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को स्पेस मैनेजमेंट, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा बेहतर कार्यस्थल अनुभव से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला में विषय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श एवं अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। विशेष अभियान 6 के अंतर्गत आयोजित यह कार्यशाला स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल, उपलब्ध स्थान एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा कर्मचारियों के कार्य-अनुभव में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से कार्यस्थल को अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक एवं सकारात्मक बनाने के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री सुधाकर प्रसाद, मुख्य प्रबंधक (खनन/एचआरडी) श्री राधे श्याम दुबे सहित एचआरडी विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment