विशेष अभियान 6 के अंतर्गत बीसीसीएल द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, लोदना में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

---Advertisement---

भारत सरकार के निर्देशानुसार बीसीसीएल में संचालित विशेष अभियान 6 के क्रियान्वयन चरण के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज  लोदना क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, बनियाहीर में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

महाप्रबंधक (लोदना क्षेत्र) श्री अनिल कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बीसीसीएल मुख्यालय के कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को निवारक दंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें दंत स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में केंद्रीय अस्पताल, धनबाद से डॉ. मंजरी सिंह एवं डॉ. रितेश झा तथा जेलगोड़ा क्षेत्रीय अस्पताल से डॉ. इनायत अंसारी ने विद्यार्थियों की दंत एवं स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान विद्यार्थियों को दांतों की नियमित देखभाल, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियों एवं स्वस्थ आदतों के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में लगभग 200 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने तथा दंत स्वास्थ्य के प्रति नियमित रूप से सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से कम आयु से ही बच्चों में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

विशेष अभियान 6 के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य-केंद्रित पहल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में बीसीसीएल के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से परिचित कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य रहा।

शिविर के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी एवं विद्यालय के शिक्षकों ने शिविर के आयोजन एवं संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

बीसीसीएल द्वारा विशेष अभियान 6 के माध्यम से स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित गतिविधियों को चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को केवल अभियान की अवधि तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक व्यवहार एवं कार्य-संस्कृति का स्थायी हिस्सा बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment