वार्ड क्रमांक 5 में लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, पार्षद इमरान खान ने उठाई सख्त कार्यवाही की मांग

---Advertisement---

वार्ड क्रमांक 5 में लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, पार्षद इमरान खान ने उठाई सख्त कार्यवाही की मांग

मौहारपारा सहित शहर में बढ़ती चोरी और नशाखोरी पर पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्यवाही की अपील

मनेन्द्रगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 5 में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पार्षद इमरान खान ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वार्ड के मौहारपारा सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
पार्षद इमरान खान ने कहा कि चोरी की घटनाओं के साथ क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी भी चिंता का विषय है। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना बेहद जरूरी है ताकि अपराध की घटनाओं पर भी रोक लगाई जा सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा होना गंभीर विषय है। ऐसे में पुलिस को चोरी की घटनाओं की जांच के साथ साथ अपराध के पीछे के कारणों और नशे के कारोबार पर भी प्रभावी कार्यवाही करनी चाहिये।
पार्षद इमरान खान ने पुलिस और प्रशासन से वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चोरी की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही करने और नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने वार्डवासियों से भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने और सतर्क रहने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment