तुलसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई का औद्योगिक भ्रमण

---Advertisement---

तुलसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई का औद्योगिक भ्रमण

अनूपपुर, 18 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश के अंतर्गत अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई का औद्योगिक एवं एक्सपोजर विजिट किया। यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सक्सेना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान श्री अविनाश सिंह, एसई (MP & Trg), ATPS, MPPGCL, चचाई एवं सब इंजीनियर सुश्री शीना खान द्वारा पावर प्लांट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान की गई। उन्होंने विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, ताप विद्युत गृह की कार्यप्रणाली तथा तकनीकी पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
इसके पश्चात एक्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री पदम शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पूरे पावर प्लांट का भ्रमण कराया गया

इस दौरान विद्यार्थियों ने ताप विद्युत गृह में बिजली उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं, संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं विद्युत उत्पादन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाला रहा।यह औद्योगिक भ्रमण स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्राध्यापक विनोद कुमार कोल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भ्रमण में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. अमित भूषण द्विवेदी, श्री ऋषिकेश चंद्रवंशी, डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. तरन्नुम सरवत एवं सुश्री पूजा चौधरी सहित अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में प्रकोष्ठ प्रभारी श्री विनोद कुमार कोल ने महाविद्यालय परिवार की ओर से अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने हेतु किए गए सहयोग की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के औद्योगिक एवं एक्सपोजर विजिट के आयोजन में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment