अनूपपुर,08 अक्टूबर 2026/ जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत वेंकटनगर के हाट-बाजार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का डैमो ग्राम वासियो को दिखाया गया एवं चार प्रकार का कचरा – गीला कचरा,सूखा कचरा,सैनेटरी कचरा,विशेष कचरा को अलग-अलग करने एवं कचरा पृथक्करण करने तथा कचरे का उचित निपटान करने की जानकारी दी गई व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती हेमा प्रधान,उप सरपंच, पंच एवं बीसी एसबीएम श्री मो० निशार,सचिव श्री अमन सोनी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वेंकट नगर में डैमो द्वारा दी गई जानकारी
By: संतोष चौरसिया संपादक (कोयलांचल न्यूज )
On: Thursday, October 8, 2026 10:57 AM







































































