ठिठुरने को मजबूर शहरवासी, नगरपालिका को अब तक नहीं आई अलाव की याद

Manendragarh - Alao vyvsatha
---Advertisement---
  • ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से नाराज हफीज मेमन ने प्रशासन को जगाया

मनेन्द्रगढ़। सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ती जा रही है वहीं नवंबर का महीना भी समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके बावजूद मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर में अब तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगरपालिका की इस अनदेखी का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफीज मेमन ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है तब भी नगरपालिका प्रशासन का अलाव व्यवस्था को लेकर सक्रिय नहीं होना समझ से परे है। आखिर प्रशासन को लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिये और कितनी ठंड बढ़ने का इंतजार है?

हफीज मेमन ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें सुबह जल्दी और देर रात तक अपने काम के सिलसिले में बाहर रहना पड़ता है। मजदूर, रिक्शा चालक, छोटे दुकानदार, राहगीर और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के परिजन ठंड के बीच परेशान होते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिये ठंड से बचाव करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव जलाने की व्यवस्था की जाये साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि ठंड के पूरे मौसम में नियमित रूप से अलाव जलते रहें। हफीज मेमन ने कहा कि नगरपालिका का दायित्व केवल साफ सफाई और अन्य विकास कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि नागरिकों को मौसम के अनुसार जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उसकी जिम्मेदारी है। ठंड के इस मौसम में अलाव जैसी बुनियादी सुविधा के लिये लोगों को इंतजार करना पड़े यह उचित नहीं है। उन्होंने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पहल करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

भालूमाड़ा -मंगल भवन

November 29, 2026

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Leave a Comment