50 किमी साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचे सतीश द्विवेदी, बच्चों को दिया फिटनेस और हरियाली का मंत्र

satish drivedi -Manedragarh
---Advertisement---
  • लाई विद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद, जन्मदिन पर पांच पौधे लगाने और सीड बॉल तैयार करने की दिलाई प्रेरणा

मनेन्द्रगढ़। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे फिट इंडिया एंड सेव एनवायरनमेंट अभियान के तहत सतीश कुमार द्विवेदी ने एक बार फिर अपने प्रयासों से लोगों को प्रेरित किया। शनिवार सुबह उन्होंने मनेन्द्रगढ़ से बरबसपुर टोल प्लाजा तक साइकिल चलाकर वापसी में कुल 50.90 किलोमीटर की दूरी तय की। 3 घंटे 8 मिनट की इस साइकिल यात्रा के दौरान उनका उद्देश्य केवल शारीरिक फिटनेस का संदेश देना नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति बच्चों में जिम्मेदारी का भाव विकसित करना भी रहा।

अपनी यात्रा के दौरान द्विवेदी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाई पहुंचे जहां उन्होंने विद्यार्थियों के बीच समय बिताकर स्वास्थ्य, साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि स्वस्थ रहने के लिये महंगे संसाधनों की नहीं बल्कि नियमित शारीरिक गतिविधियों और अच्छी आदतों की जरूरत होती है। साइकिल चलाना ऐसा ही एक सरल माध्यम है जिससे शरीर सक्रिय रहता है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता।
उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिये मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों के स्थान पर साइकिल का उपयोग किया जाये तो ईंधन की बचत के साथ वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिये प्रोत्साहित करें।

जन्मदिन को पौधारोपण दिवस बनाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सतीश द्विवेदी ने विद्यार्थियों के सामने एक अनूठा संकल्प रखा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे लगाने का प्रयास करे। जन्मदिन पर केवल उत्सव मनाने के बजाय प्रकृति को भी कुछ लौटाने की परंपरा विकसित होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे जीवन के आधार हैं। ये हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण देने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

फल के बीजों से तैयार करें सीड बॉल

बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिये उन्होंने सीड बॉल की उपयोगिता भी समझाई। उन्होंने बताया कि फल खाने के बाद उनके बीजों को फेंकने के बजाय एकत्रित कर सुखाया जा सकता है। इसके बाद मिट्टी की सहायता से सीड बॉल तैयार कर वर्षा ऋतु से पहले उपयुक्त खाली स्थानों पर डाले जा सकते हैं। अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर इन बीजों से नये पौधे विकसित हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस गतिविधि को अपने घर और आसपास भी अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की।

सतीश द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये किसी बड़े आयोजन या सरकारी अभियान का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। हर व्यक्ति अपने स्तर पर साइकिल चलाने, पौधे लगाने और बीजों को संरक्षित करने जैसे छोटे प्रयासों से सकारात्मक बदलाव ला सकता है। बच्चों में आज से ही ऐसी आदतें विकसित होंगी तो भविष्य में समाज को इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।उनकी इस पहल से प्रेरित होकर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सतीश द्विवेदी का संदेश है कि साइकिलिंग से सेहत संवारें, पौधे लगाकर प्रकृति बचायें और सीड बॉल के जरिये हरियाली बढ़ाएं। आज की छोटी पहल ही आने वाली पीढ़ियों के लिये स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर धरती की मजबूत नींव बन सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MCB-चिकित्सा संस्थानों

November 29, 2026

Delhi Public School - Manendragarh

November 29, 2026

satish drivedi -Manedragarh

November 29, 2026

BCCL - Kabaddi

November 29, 2026

November 29, 2026

Dhar - kisan mandi

November 29, 2026

Leave a Comment