टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों का हुआ सम्मान, जोश टीम का शुभारंभ

---Advertisement---

अनूपपुर 08 अक्टूबर 2026/ जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता, टीबी संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान एवं जांच, उपचार तथा पोषण सहायता सुनिश्चित करने और समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में टीबी उन्मूलन अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में जोश टीम का गठन किया गया है।

इसी क्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह एवं जोश टीम शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल की उपस्थिति में जिले की 144 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। जिले की 144 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग एवं मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें से 3 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में जोश टीम का शुभारंभ करते हुए टीम सदस्यों को पहचान पत्र, टी-शर्ट, टोपी एवं मग प्रदान किए गए। इस दौरान टीबी के प्रति जागरूकता, संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच एवं उपचार तथा पोषण सहायता के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिवेंद्र द्विवेदी, जिला आशा प्रबंधक श्री रामसेवक अहिरवार, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सिम्मी वानखेड़े सहित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की टीम एवं 144 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment