तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

---Advertisement---
  • खेती-किसानी के बाद नहाने गया था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान

रिपोर्टर भरत मिश्रा, कोतमा

कोतमा। थाना क्षेत्र के चापानी गांव के बड़का टोला में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेती-किसानी का काम करने के बाद युवक दोपहर में नहाने के लिए तालाब गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई घनश्याम सिंह ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बड़का टोला निवासी मंगल सिंह गोंड (32) सुबह खेती-किसानी का काम करने के बाद दोपहर में गांव के सीड़िया तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। उसे तालाब से बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment